भाजपा नेता मुकेश पांडेय आशीर्वाद यात्रा निकाल आज करेंगे मेयर के लिए नामांकन 

Advertisements

भाजपा नेता मुकेश पांडेय आशीर्वाद यात्रा निकाल आज करेंगे मेयर के लिए नामांकन

डीजे न्यूज, धनबाद : धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में भाजपा नेता मुकेश पांडेय मेयर पद के लिए नामांकन के पूर्व बुधवार को नामांकन सह आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा केवल नामांकन तक सीमित नहीं, बल्कि धनबादवासियों के विश्वास, आशीर्वाद और समर्थन को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प है।

मुकेश पांडेय ने कहा कि धनबाद के बुजुर्गों का आशीर्वाद, युवाओं का जोश और माताओं-बहनों की दुआएं ही उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें और धनबाद के विकास के संकल्प को और मजबूत करें।

आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से जन-जन तक यह संदेश दिया जाएगा कि धनबाद का उज्ज्वल भविष्य सामूहिक सहभागिता और समर्थन से ही संभव है। प्रत्याशी ने कहा कि जनता की उपस्थिति उनका संबल है और जनता का आशीर्वाद ही धनबाद को नई दिशा देगा।

कार्यक्रम विवरण:

दिनांक : 04/02/2026 (बुधवार)

एकत्रीकरण स्थान : जे.सी. मल्लिक रोड, सुभाष चौक हनुमान मंदिर, हीरापुर, धनबाद

समय : प्रातः 9:30 बजे

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top