Advertisements




भाजपा नेता की मां का निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे विधायक

डीजे न्यूज, बिरनी, गिरिडीह : बिरनी प्रखंड की खरटी निवासी भाजपा नेता मनोज वर्मा की 85 वर्षीय माँ सावित्री देवी का गत गुरुवार शाम को निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गईं। शुक्रवार को खबर सुन बगोदर विधायक नागेंद्र महतो भाजपा नेता के घर पहुंचे। भाजपा नेता की माँ के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित किया और स्वजनों को सांत्वना दिया।
स्वजनों ने शुक्रवार को ग्रामीणों के सहयोग से अंतिम संस्कार कर दिया। शव यात्रा में सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, जिला कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण दास, मंडल अध्यक्ष राजदेव साव, पूर्व मुखिया प्रेमचंद कुशवाहा, महामंत्री सुभाष वर्मा, आजसू नेता कंचन राय, दसरथ वर्मा, देवनारायण वर्मा, अशोक वर्मा, अमित वर्मा, बद्री वर्मा, दामोदर वर्मा आदि शामिल थे।



