भाजपा ने टुंडी प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Advertisements

भाजपा ने टुंडी प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : भाजपा झारखंड प्रदेश कमिटी द्वारा आहूत राज्यव्यापी आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भाजपा टुंडी मंडल ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम राज्य में गिरती विधि-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, खनिज संपदा की लूट और अस्पष्ट नियोजन नीति के विरोध में आयोजित किया गया।

प्रदर्शन की शुरुआत टुंडी पेट्रोल पंप से हुई, जहां से भाजपा कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए थाना मोड़ होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे। वहां मुख्य द्वार पर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया गया और प्रखंड विकास पदाधिकारी को 14 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।

मुख्य वक्तव्य और मांगें

कार्यक्रम प्रभारी एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार साव ने कहा कि हेमंत सरकार जनविरोधी और भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि खनिज संपदा की खुली लूट हो रही है। सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। आम जनता को बालू सुलभ नहीं हो रहा है। वृद्धा पेंशन भुगतान में अत्यधिक विलंब हो रहा है।

वरिष्ठ नेता गोपाल पांडे, मुखिया विजय मंडल, जय नारायण मंडल सहित अन्य वक्ताओं ने भी सरकार की कार्यशैली की आलोचना की।

उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता

फेनी लाल यादव, विकास चंद्रा, अश्विनी मंडल, देवनारायण पांडेय, ललन राय, चंद्र मोहन राय सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ और प्रशासन को भाजपा की ओर से अपनी मांगों से अवगत कराया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top