भाजपा ने गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय पर किया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

Advertisements

भाजपा ने गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय पर किया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन
प्रखंड व अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार को लेकर किया कड़ा प्रहार
डीजे न्यूज, गोविंदपुर(धनबाद) : गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को भाजपा ने आक्रोशपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव महतो ने कहा कि हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है, कानून व्यवस्था चरमरा गई है, राज्य में बिजली-पानी की स्थिति बदहाल है। गोविंदपुर प्रखंड व अंचल कार्यालय में बिना रिश्वत का कोई काम नहीं होता है। अंचल कार्यालय में प्रत्येक डिसमिल दाखिल खारिज मे रिश्वत का रेट निर्धारित है, वहीं प्रखंड कार्यालय में मनरेगा में लूट मची है। धरनीधर मंडल ने कहा कि राज्य मे बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। अंचल कार्यालय से सचिवालय तक में बगैर लेन देन के कोई काम नहीं होता है। दलालों, बिचौलियों और भ्रष्ट तंत्र को संरक्षण देने वाली सरकार के खिलाफ भाजपा सड़क से लेकर सदन तक लगातार संघर्षरत और पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भाजपा नेता धर्मजीत सिंह ने कहा कि प्रखंड और अंचल कार्यालय की व्यवस्था नहीं सुधरी तो भाजपा एक-एक कर भ्रष्ट अधिकारियों को रिश्वत देते एसीबी से गिरफ्तार कराएगी।
अध्यक्षता गोविन्दपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष तालेश्वर साव, संचालन पश्चिमी मंडल अध्यक्ष दिनेश मंडल व धन्यवाद ज्ञापन बरवाअड्डा मंडल अध्यक्ष सुजीत चौधरी ने किया गया। कार्यक्रम को राजेश चौधरी, ओम प्रकाश बजाज, रतिरंजन गिरि, सुमिता दास, नवल सिंह चौधरी, नयन मिश्रा, अवधेश कुमार, शंकर महतो, जगन्नाथ हरि, गोविंद राय किरिटी रूज, राजकिशोर महतो, नीतू शंकर, बमबम साव, अनिल दास, हराधन मोहली, प्रशान्त मंडल, संजीत धीवर, सुशीला देवी, लक्ष्मी गोप , परेश कुम्भकार, उत्तम रवानी, अभिषेक विश्वकर्मा, रोहित महतो, रिक्कूमहतो,शंकर महतो संजीव सिह, पप्पू विश्वकर्मा, शंकर महतो आदि ने संबोधित किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top