भाजपा ने धनवार नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष दिया महाधरना

Advertisements

भाजपा ने धनवार नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष दिया महाधरना

डीजे न्यूज, धनवार, गिरिडीह : नगर निकाय चुनाव ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) से कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी, धनवार की ओर से गुरुवार को धनवार नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय महाधरना आयोजित किया गया। धरना की अध्यक्षता धनवार मण्डल अध्यक्ष अरविंद कुमार साव ने किया। महाधरने में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बड़ी संख्या मौजूद रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में लगातार हो रही देरी लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराना पारदर्शिता के विपरीत है, जबकि ईवीएम से चुनाव निष्पक्ष, सुचारु और विश्वसनीय होते हैं।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार स्थानीय निकाय चुनाव को टालकर जनता के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने जल्द से जल्द नगर निकाय चुनाव ईवीएम के माध्यम से कराए जाने की मांग की। साथ ही नगर निकाय चुनाव को दलीय चुनाव कराने की मांग की गई।

महाधरने के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई तथा मांगों से संबंधित ज्ञापन नगर पंचायत कार्यालय के माध्यम से प्रेषित किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुनील अग्रवाल जिला कार्यसमिति सदस्य पवन साव, अजय रंजन राजेंद्र यादव भीखी पासवान प्रियंका यादव सुनीता विश्वकर्मा अभिमन्यु शर्मा कृष्णदेव रजक संजय यादव महेंद्र चौधरी सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top