


भाजपा ने बिरनी में किया जोरदार प्रदर्शन, सरकार पर बरसे कार्यकर्ता
डीजे न्यूज, बिरनी,गिरिडीह : सूर्य हंसदा हत्याकांड की सीबीआई जांच, नगड़ी के रैयतों की जमीन किसानों को लौटाने, भ्रष्टाचार, हत्या, बलात्कार और चरमराती कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर गुरुवार को बिरनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश प्रदर्शन रैली निकाली।
रैली की शुरुआत पलौंजिया हाट बाजार से हुई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे। इस दौरान प्रखंड सह अंचल कार्यालय का मुख्य गेट करीब दो घंटे तक जाम रहा।
कार्यक्रम के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता छोटेलाल यादव ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि हेमंत सोरेन हर मोर्चे पर असफल साबित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में अपराधी और माफिया सरकारी तंत्र पर हावी हो गए हैं। यादव ने चेतावनी दी कि अगर अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं लाए तो जनता उनका रास्ता खुद तय करेगी।
प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष राजदेव साव ने किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता लक्ष्मण दास, मनोज सिंह, तुलसी यादव, मनोज चंद्रवंशी, दिलीप दास, सूरज मोदी, सुभाष वर्मा, प्रेमचंद कुशवाहा, रामकृष्ण वर्मा, प्रवीण प्रभाकर, सुरेश साव, बिरेन्द्र यादव, छत्रधारी रविदास, विक्रम तर्वे, सुरेन्द्र यादव, मृत्युंजय सिंह, पंकज यादव, निर्मल साव, मुकेश सिंह, रामसहाय सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
