

















































भाजपा में किसी की विदाई नहीं होती बल्कि नए दायित्व का कार्यभार दिया जाता : राज सिन्हा 

मोहन कुम्भकार ने ग्रामीण जिलाध्यक्ष का संभाला कार्यभार, कार्यकर्ताओं से चुनावी जीत का आह्वान
डीजे न्यूज, धनबाद : भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला ग्रामीण के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मोहन कुम्भकार ने आज विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। यह कार्यक्रम जिला कार्यालय धनबाद में निवर्तमान जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद विधायक राज सिन्हा उपस्थित थे। उन्होंने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मोहन कुम्भकार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 
इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में किसी की विदाई नहीं होती, बल्कि नए दायित्व का कार्यभार दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी में एक साधारण कार्यकर्ता को बूथ स्तर से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक दायित्व दिया जाता है। इसी परंपरा के तहत राष्ट्रीय स्तर पर भी साधारण कार्यकर्ता को दायित्व मिलता है और इसी प्रकार नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व मिलने जा रहा है। यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है।
विधायक राज सिन्हा ने भीबीजी रामजी ग्रामीण रोजगार योजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने आगामी नगर निगम एवं चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव में भाजपा के सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाने का संकल्प लेने की अपील की। बैठक को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मोहन कुम्भकार को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। वहीं, जिलाध्यक्ष मोहन कुम्भकार ने कहा कि संगठन के सभी कार्यकर्ता तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री निताई रजवार ने किया। कार्यक्रम को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह, तारा देवी, विकास महतो, गिरजाशंकर उपाध्याय, रामप्रसाद महतो, रतिरंजन गिरि, बलदेव महतो, नीलकंठ रवानी, आशीष मुखर्जी, प्रकाश बाउरी, जगदीश रवानी, सरोज महतो, संजय महतो, सुरेश महतो, दीपा दास, रानी सिंह, विजय रवानी, तालेश्वर साव, डी. एन. पाठक, निवास तिवारी, नयन मिश्रा, शिवप्रसाद वर्मा, कविता वर्णवाल, खोगेन महतो, अरुण राजवंशी, रंजीत सिंह, अजय साहनी, सुरज सोनी, पिंकु महतो, गोबिन्द शर्मा, रानी कैरई, गोबिन्द टुडु, विकास चन्द्रा, फिरोज दत्ता, मंटु प्रमाणिक सहित सैकड़ों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया और कार्यक्रम में भाग लिया।



