भाजपा की प्रदेश कमिटी घोषित

Advertisements

भाजपा की प्रदेश कमिटी घोषित

गणेश मिश्रा, शालिनी, दिलीप वर्मा एवं सरोज सिंह को मिली जगह 

डीजे न्यूज, रांची : राज्यसभा सदस्य आदित्य साहु के नेतृत्व में भाजपा की प्रदेश कमिटी गठित कर दी गई है।

नई कमिटी में राकेश प्रसाद प्रदेश उपाध्यक्ष रामगढ़, नीलकंठ सिंह मुंडा प्रदेश उपाध्यक्ष खूंटी, आभा महतो प्रदेश उपाध्यक्ष जमशेदपुर महानगर, प्रदेश उपाध्यक्ष गढ़वा, भानु प्रताप शाही प्रदेश उपाध्यक्ष गढ़वा, डॉ. प्रदीप वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष रांची पूर्वी, सुनील सोरेन प्रदेश उपाध्यक्ष दुमका, मुनेश्वर साहू प्रदेश उपाध्यक्ष गुमला एवं गीता कोड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष चाईबासा बनाई गई है। वहीं गणेश मिश्रा प्रदेश महामंत्री धनबाद ग्रामीण,

अमर कुमार बाउरी प्रदेश महामंत्री बोकारो एवं

मनोज सिंह प्रदेश महामंत्री पलामू बनाए गए हैं। दिलीप वर्मा प्रदेश मंत्री गिरिडीह महानगर, शैलेन्द्र सिंह प्रदेश मंत्री सरायकेला खरसांवा, सरोज सिंह प्रदेश मंत्री धनबाद महानगर, सुनीता सिंह प्रदेश मंत्री रांची महानगर, अमरदीप यादव प्रदेश मंत्री हजारीबाग, कृष्णा महतो प्रदेश मंत्री साहेबगंज, अमित सिंह प्रदेश मंत्री रांची महानगर, मनीर उरांव प्रदेश मंत्री लोहरदगा, शालिनी बैसखियार प्रदेश मंत्री गिरिडीह बनाई गई हैं। इसके अलावा दीपक बंका प्रदेश कोषाध्यक्ष रांची महानगर, हेमंत दास प्रदेश कार्यालय मंत्री रांची महानगर

एवं सूरज गुप्ता (चौरसिया) प्रदेश सह कार्यालय मंत्री रांची महानगर बनाए गए हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top