स्थापना दिवस पर सम्मानित हुए भाजपा के समर्पित व वरीय पदाधिकारी

Advertisements

स्थापना दिवस पर सम्मानित हुए भाजपा के समर्पित व वरीय पदाधिकारी

डीजे न्यूज, धनबाद: भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को विधायक राज सिन्हा के जगजीवन नगर स्थित आवासीय कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ भारतीय जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी,  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं कैलाशपति मिश्र के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
समारोह में पार्टी के सभी पूर्व जिला अध्यक्षों को अंगवस्त्र एवं कमल पुष्प के मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सत्येंद्र कुमार, हरिप्रकाश लाटा, चंद्रशेखर सिंह , विधायक राज सिन्हा (पूर्व जिला अध्यक्ष), वर्तमान जिला अध्यक्ष श्रवण राय सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहे।
कार्यक्रम में पार्टी के पुराने एवं वरिष्ठ पदाधिकारी पूर्व संगठन मंत्री विनय सिंह, अरुण झा, डीएन प्रसाद, श्याम गुप्ता एवं शंकर विश्वास प्रमुख रहे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी पूर्व एवं वर्तमान जिला अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियाँ साझा कीं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए अपने अनुभवों को साझा किया और संगठन की मजबूती पर बल दिया।

विधायक राज सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र ‘राष्ट्र प्रथम’ है। आज पार्टी 47 वर्षों की यात्रा पूरी कर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बन चुकी है। यह हमारे करोड़ों कार्यकर्ताओं के समर्पण और त्याग का परिणाम है। हम सभी को मिलकर विकसित भारत के निर्माण हेतु निरंतर कार्य करना है।
जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन है, जो अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करती है। हमारे पूर्व नेताओं के अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। आने वाले समय में हम इसे और सशक्त बनाएंगे।
सत्येंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा कार्यकर्ताओं की मेहनत पर खड़ा है। आज का यह सम्मान हम सभी के लिए प्रेरणादायक है और हमें और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
हरिप्रकाश लाटा ने कहा कि पार्टी ने हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया है। यह हमारी परंपरा है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत भी है। हमें इस परंपरा को आगे बढ़ाना है।
पूर्व संगठन मंत्री विनय सिंह ने कहा कि भाजपा का संगठन अनुशासन, समर्पण और विचारधारा पर आधारित है। कार्यकर्ता ही इसकी असली शक्ति हैं और उनके बल पर ही पार्टी आज इस मुकाम पर पहुंची है।
चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि हम सभी ने संगठन के शुरुआती दौर को देखा है। आज पार्टी जिस ऊंचाई पर है, वह कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों का परिणाम है। हमें नई पीढ़ी को भी इस गौरवशाली विरासत से जोड़ना होगा।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।  संचालन महामंत्री मानस प्रसून ने किया।
मौके पर शेखर सिंह, नरेंद्र त्रिवेदी, अभिमन्यु कुमार,रीता यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विभा रानी सिंह, मंडल अध्यक्ष रंजय सिंह, गौतम चौधरी, राजाराम दत्ता, हुल्लास दास, इंद्रभूषण कुशवाहा, सन्नी रवानी, बसंती सिंह, मनोज गुप्ता, सुशील सिंह सहित हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top