भाजपा के सिनिडीह मंडल अध्यक्ष सोनू हुए सम्मानित

Advertisements

भाजपा के सिनिडीह मंडल अध्यक्ष सोनू हुए सम्मानित

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): भाजपा के पासीटांड़ कार्यालय में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने सिनीडीह मंडल के नव नियुक्त अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि सोनू के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में नई ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि वह लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे हैं और उनका अनुभव व कर्मठता पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करेगी।
मौके पर जिप प्रतिनिधि जितेश रजवार, भाजपा नेता टिंकू तिवारी, आरएसएस प्रचारक अजय त्रिगुणाइत, मनोज पासवान, विजय रजक, योगेश रजवार, दीपक रजवार, देबू रजवार, विक्की माली, संतोष प्रमाणिक आदि मौजूद थे

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top