भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा पहुंचे देवघर, पूर्व मुख्यमंत्रियों ने किया स्वागत 

Advertisements

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा पहुंचे देवघर, पूर्व मुख्यमंत्रियों ने किया स्वागत 

देवभूमि झारखंड न्यूज, धनबाद : भाजपा और झामुमो के बीच सियासी दोस्ती की अटकलों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. जेपी नड्डा शुक्रवार की रात दो दिन के झारखंड दौरे पर देवघर पहुंचे हैं। उनके साथ गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे भी पहुंचे हैं। देवघर एयरपोर्ट पर जेपी नड्डा का स्वागत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा आदि नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद जुलूस के साथ जेपी नड्डा को कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस पहुंचाया। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी देवघर पहुंच गए हैं। जेपी नड्डा सर्किट हाउस में रात को ही प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे, जहां झारखंड में भाजपा की सेहत कैसे बेहतर हो-इस पर जरूर मंथन होगा। दूसरे दिन शनिवार की सुबह बाबा धाम में पूजा करने के बाद जेपी नड्डा भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और फिर संथाल परगना एवं उत्तरी छोटानागपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top