भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष 25 को धनबाद में स्वागत की तैयारियों में जुटे पार्टी कार्यकर्ता

Advertisements

भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष 25 को धनबाद में

स्वागत की तैयारियों में जुटे पार्टी कार्यकर्ता

डीजे न्यूज, धनबाद: सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा के जगजीवन नगर स्थित  आवासीय कार्यालय में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में आगामी 25 जनवरी को नवनिर्वाचित झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के धनबाद आगमन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
बैठक के दौरान विधायक राज सिन्हा ने सभी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के लिए अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह आगमन संगठन के लिए उत्साह और ऊर्जा का संचार करने वाला है, जिसे पूरे शहर में जन-जन तक पहुँचाया जाना चाहिए।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि धनबाद शहर को बैनर, पोस्टर एवं पार्टी ध्वजों से सजाया जाएगा, साथ ही शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर भव्य तोरण द्वार बनाए जाएंगे।
इस बैठक में जिला मंत्री नरेंद्र त्रिवेदी, रीता यादव, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विभा रानी सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल सिन्हा , मंडल अध्यक्ष बसंती सिंह, गौतम चौधरी, रंजय सिंह, अशोक यादव, इंद्रभूषण कुशवाहा, सन्नी रवानी, मनोज गुप्ता, जगबंधु मंडल, किशोर मंडल, विकास मिश्रा, मौसम सिंह, निर्मल प्रधान, अमरजीत कुमार, सुमन सिंह, ललन मिश्रा, आनंद खंडेलवाल, शिवेंद्र सिंह, तमाल राय, राजेश गुप्ता, रंजीत यादव, सदानंद वर्णवाल, जीरखान सिंह, दिलीप सिंह, सत्येंद्र ओझा, टुन्ना सिंह, अप्पू सिंह, मनीष पांडेय, संजय गोस्वामी, इंद्रकांत झा, प्रमोद अग्रवाल आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top