भाजपा के दिवंगत नेता शंकर प्रसाद की मनाई गई पुण्य तिथि

Advertisements

भाजपा के दिवंगत नेता शंकर प्रसाद की मनाई गई पुण्य तिथि

डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : पीरटांड़ स्थित काली मंदिर परिसर में शनिवार को स्वर्गीय शंकर प्रसाद की पुण्य तिथि मनाई गई।इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसके नेताओं सहित आम और खास सभी लोगों ने उन्हें नमन किया।इस मौके पर प्रत्येक वर्ष की तरह गरीबों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया। चिरकी स्थित पुस्तकालय भवन में स्वर्गीय शंकर प्रसाद की पुण्य तिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।काली मंदिर परिसर से भाजपा के झंडे के साथ नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में सभी पुस्तकालय भवन स्थित शंकर प्रसाद की प्रतिमा के पास पहुंचे और माल्यार्पण किया गया।जिसके बाद काली मंदिर में सभा आयोजित हुई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में भाजपा जिला ध्यक्ष महादेव दुबे,दिनेश यादव,सुरेश साव,विनय सिंह ,श्याम प्रसाद आदि नेताओं ने स्वर्गीय शंकर प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वर्गीय शंकर प्रसाद के सामाजिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि शंकर प्रसाद समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए सदैव समर्पित रहे। उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पुण्य तिथि के अवसर पर सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया। । नेताओं ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम के समापन पर स्वर्गीय शंकर प्रसाद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।अजय सिंह,संजीत सिंह ,सोमनाथ पाण्डेय,भवानी देवी,रिंकी देवी,रेखा देवी,संतोष राणा,कैलाश बरनवाल,अशोक उपाध्याय,मुन्ना उपाध्याय,आदि लोग थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top