भाजपा का 44वां स्थापना दिवस दुमका में धूमधाम से मनाया गया

Advertisements

भाजपा का 44वां स्थापना दिवस दुमका में धूमधाम से मनाया गया

डीजे न्यूज,

दुमका : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दुमका नगर इकाई ने सोमवार को पार्टी का 44वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय डंगालपाड़ा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा दुमका जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने पार्टी का ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिद्धांतों, विचारधारा और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है, जो देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को और सशक्त बनाने हेतु पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें।

इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह, पिंटू अग्रवाल, मनोज पहाड़िया, मनीष कुमार, श्रीधर दास, दिनेश सिंह, संतोष पांडेय, दीप्तांशु कोचगवे, रानी सिंह, अजय गुप्ता, संतोष साह, रंजीत सिंह, जयंत साहा, ऋषिकेश गुप्ता, आनंद झा, सौरभ कुमार, रंजीत यादव, सागर साहनी, लोटन दास, ओम केसरी, सन्नी सिंह, प्रेम साह, श्याम साह, देवकांत यादव, संजय शास्त्री, मनोज पाठक, प्रेम साह, राणा मुखर्जी, अनुज केशरी, विक्की पाठक, आनंद कुमार आदि उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top