




भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल हुए दर्जनों कार्यकर्ता, जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
डीजे न्यूज, गिरिडीह : झारखंड मुक्ति मोर्चा का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को गिरिडीह जिला कार्यालय में भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री रणजीत सिंह के नेतृत्व में अशोक विहार कॉलोनी के गुड्डू सिंह और डब्लू सिंह सहित दर्जनों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि नगर विकास मंत्री सुदीव्य कुमार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में झामुमो से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गिरिडीह में वर्षों से अधूरे पड़े सपनों मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और यूनिवर्सिटी को हकीकत में बदलने का श्रेय झामुमो सरकार को जाता है।
जिला सचिव महालाल सोरेन ने कहा कि मंत्री सुदीव्य कुमार गिरिडीह के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। वहीं जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि झारखंड अब विकास की नई दिशा में अग्रसर है और अबुआ सरकार का काम धरातल पर दिख रहा है। नगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में झामुमो संगठन को मजबूत बनाना उनका प्राथमिक लक्ष्य है।
झामुमो में शामिल होने वालों में रंजीत कुमार सिंह, संतोष सिंह, सोनू रवानी, राजेश दास, सुनील दास, मोहम्मद रफीक, रिंकू दास, रौशन सिंह, गुड्डू सिंह, गौतम सिंह, ओमप्रकाश सिंह, रामदेव यादव, अजय सिंह, डब्लू सिंह, बंटी सिन्हा, हिमांशु कुमार, मनीष सिंह, कन्हैया सिंह, विजय सिंह, बबलू मिश्रा, मुन्ना राजवार सहित कई लोग शामिल थे।
इस मौके पर राकेश रंजन, विद्याभूषण सिंह और वार्ड पार्षद पप्पू मिर्जा भी उपस्थित थे।