
भाजपा भ्रष्टाचार की विरोध में जामताड़ा के हर प्रखंड में करेगी प्रदर्शन : सुमित शरण
डीजे न्यूज, जामताड़ा :
जामताड़ा जिले में बढ़ रहे भ्रष्टाचार, अवैध कारोबार, लाटरी, जुआ, अवैध उत्खनन और आम लोगों की परेशानी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी हर प्रखंड में आक्रोश प्रदर्शन करेगी। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने दी।
उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अपने विपक्ष में होने का फर्ज अच्छे तरीके से निभा रही है। आज जिले में आम लोगों को प्रखंड स्तर पर काम करवाने में परेशानी आ रही है। बिना रिश्वत काम नहीं हो रहा है। बिना राजस्व दिए जिले के संसाधनों का दोहन हो रहा है। इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर विरोध करेंगे। सुमित शरण ने बताया कि जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है, तब से अपराधी बेलगाम हो गए हैं। प्रखंड स्तरीय कार्यालय में आम जनों की अनदेखी हो रही है और बिना चढ़ावा के कोई काम नहीं होता, ऐसी शिकायतें आ रही है। तो भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक दल और आम जनों के हितेषी होने के नाते लोगों की आवाज बुलंद करने के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालयों में प्रदर्शन करेगी।
सुमित शरण ने बताया कि आज अधिकारियों पर सरकार के लोगों का दबाव रहता है जिसके अधिकारी भी ईमानदारी से काम करना भी चाहे तो नहीं कर सकते हैं। साथ ही स्थानीय विधायक के स्वास्थ्य मंत्री रहने के बाद भी जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था लचर होना बहुत ही चिंता का विषय है।