Advertisements





बगोदर स्टेडियम में छात्रा अन्वी ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
डीजे न्यूज, बगोदर(गिरिडीह) : वन महोत्सव पखवाड़ा के अवसर पर प्रज्ञान पब्लिक स्कूल डोरियों की छात्रा अन्वी गुप्ता ने बगोदर स्टेडियम परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। उन्होंने आम का एक फलदार पौधा लगाया और उसकी सुरक्षा के लिए घेराबंदी भी की।
इस अवसर पर अन्वी गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाना चाहिए। उन्होंने बताया कि पौधारोपण से न केवल वर्षा समय पर होती है, बल्कि इससे हमें फल और फूल का लाभ भी मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि पौधों को बड़ा और हरा-भरा बनाए रखने के लिए उनकी समय-समय पर देखभाल करना आवश्यक है।
