बगोदर में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े शिक्षिका से की सोने की चेन की छिनतई

Advertisements

 

बगोदर में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े शिक्षिका से की सोने की चेन की छिनतई

डीजे न्यूज, बगोदर, गिरिडीह : बगोदर मंझलाडीह पुरानी जीटी रोड दुर्गा मंडप के मुख्य द्वार के समीप शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक शिक्षिका के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए।
मामले को लेकर मंझलाडीह की पीड़ित शिक्षिका नुपुर कुमारी ने बगोदर थाना में आवेदन देकर शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वह हेसला मध्य विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। विद्यालय में छुट्टी होने के बाद वह हेसला से टेम्पू से बगोदर पहुंचीं। बगोदर चौक से मंझलाडीह पैदल जाने के दौरान मंझलाडीह दुर्गा मंडप के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए।
नुपुर कुमारी के अनुसार, चेन का वजन 14.67 ग्राम था जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये है। शिकायत मिलने के बाद बगोदर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top