बगोदर के युवा प्रवासी मजदूर की मलेशिया में मौत, जेएलकेएम ने की 13 लाख मुआवजा की पहल

Advertisements

बगोदर के युवा प्रवासी मजदूर की मलेशिया में मौत, जेएलकेएम ने की 13 लाख मुआवजा की पहल

डीजे न्यूज, बगोदर, गिरिडीह : बगोदर प्रखंड के अडवारा पंचायत अंतर्गत जमुवारी निवासी एक युवक की मलेशिया में निधन हो जाने से गांव में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक विगत दो वर्षों से मलेशिया में एलएंडटी कंपनी में कार्यरत था। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद 12 फरवरी को उसका निधन हो गया।

परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस संबंध में जब जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो को जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए कंपनी प्रबंधन से बातचीत की। उनके प्रयास से मृतक के परिजनों को 13 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की पहल की गई।

इधर, जेएलकेएम बगोदर प्रखंड टीम जमुवारी पहुंची और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पार्टी नेताओं ने कहा कि जब तक मुआवजे की राशि परिवार को प्राप्त नहीं हो जाती, तब तक जेएलकेएम परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार महतो, केंद्रीय संगठन सचिव ललिता कुमारी, अमजद खान, दिनेश कुमार, प्रभात कुमार, कुंजलाल साव, पंचायत समिति सदस्य लखींद्र सिंह, अशोक कुमार, शाहिद अंसारी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top