बगोदर के बेको में ब्रेक फेल टैंकर ने मचाई तबाही, चालक सहित तीन जख्मी

Advertisements

बगोदर के बेको में ब्रेक फेल टैंकर ने मचाई तबाही, चालक सहित तीन जख्मी

डीजे न्यूज, बगोदर(गिरिडीह) : बेको स्थित सुमित्रा पेट्रोल पंप के पास NH19 पर सोमवार को ब्रेक फेल टैंकर ने पहले दो बाइक और एक कार को चपेट में लिया, फिर करीब 2 किमी तक बेकाबू दौड़ने के बाद खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया। टक्कर में टैंकर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया।

सुरक्षित बाहर निकाला गया चालक, पुलिस जांच में जुटी

सूचना पर पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार व झामुमो नेता शत्रुघ्न मंडल पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि इस बड़े हादसे में किसी की जान नहीं गई। टैंकर चालक और दो बाइक सवार मामूली रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top