

























































बगीचे को भिन्न-भिन्न रूप-रंग के फूलों से सजाता है शिक्षक रूपी माली: प्राचार्य अरूण
डीजे न्यूज, सिजुआ, धनबाद:
शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। भारत के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य एवं सभी शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मियों को सम्मानित किया। प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार महतो ने कहा कि शिक्षक उस माली के समान है, जो एक बगीचे को भिन्न-भिन्न रूप-रंग के फूलों से सजाता है। जो छात्रों को कांटों पर भी मुस्कुराकर चलने को प्रोत्साहित करता है। उन्हें जीने की वजह समझाता है। शिक्षक के लिए सभी छात्र समान होते हैं और वह सभी का कल्याण चाहता है। शिक्षक ही वह धुरी होता है, जो विद्यार्थी को सही-गलत व अच्छे-बुरे की पहचान करवाते हुए अंतर्निहित शक्तियों को विकसित करने की पृष्ठभूमि तैयार करता है।किताबी ज्ञान के साथ नैतिक मूल्यों व संस्कार रूपी शिक्षा के माध्यम से एक गुरु ही शिष्य में अच्छे चरित्र का निर्माण करता है।
प्रो मोकितउद्दीन, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो अविनाश कुमार, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो राखोहरी महतो, प्रो मनोज कुमार महतो, प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो, प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद , प्रो नागेन्द्र महतो,प्रो पंचानन सिंह चौधरी , प्रो शेखर महतो, प्रो चमन महतो, प्रो संजय गोप, प्रो प्रियंका कुमारी, नेहा कुमारी, मोहित कुमार महतो ,जितेंद्र महतो , तेंदुलकर भट्ट, चक्रधर महतो , अभिमन्यु महतो, मोहित महतो, लालू महतो, भुनेश्वर महतो, शांति देवी , लाजवंती देवी, अनीता देवी, फूल कुमारी, शंकर महतो, प्रदीप महतो, पंकज महतो एवं छात्र छात्राए मौजूद रहे।




