Advertisements

बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
दोलाबड़ पंचायत भवन में सोमवार को एक समारोह आयोजित कर मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुखिया सुनीता मल्लिक ने छात्र-छात्राओं को सामान्य ज्ञान की पुस्तके भेंट की। सहायक शिक्षक दिलीप कुमार गोप ने आने वाले दिनों में मैट्रिक परीक्षा में पंचायत स्तर पर टॉपर होने वाले छात्र-छात्राओं को अपने स्तर से 5 हजार का प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। मौके पर पंचायत समिति सदस्य भोलानाथ महतो, उप मुखिया जय बनर्जी, वार्ड सदस्य माला देवी, कार्तिक आचार्य, ईश्वर मरांडी, राजकुमार महतो, दीपक पांडेय, गोलक महतो, संजय महतो आदि थे। संचालन प्रो वरुण कुमार सरकार कर रहे थे।