Advertisements


बेहोशी की हालत में मिली महिला, तिसरा थानेदार ने की महिला को पहचानने की अपील
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): तिसरा थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ़ इंडिया के पास शुक्रवार को अचेतावस्था में लगभग 55 वर्षीय महिला गिरी हुई मिली। सूचना पाकर तिसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार मौके पर पहुंचे और महिला को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजने की व्यवस्था कराई। लोगों का कहना है कि गुरुवार रात उक्त महिला अलकडीहा शिव मंदिर धाम में थी।
उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि जो भी इस महिला को पहचानते हैं, तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दें।
