



बीसीसीएल कर्मी के निधन के बाद आश्रित को नौकरी, प्रबंधन–यूनियन में समझौता

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : बस्ताकोला क्षेत्र संख्या 9 स्थित बेड़ा कोलियरी के कर्मी तिलक कुमार की ब्रेन हेमरेज से मृत्यु हो जाने के बाद यूनियन और प्रबंधन के बीच वार्ता कर उनके आश्रित को नियोजन प्रदान किया गया।
बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के नेतृत्व में संयुक्त मोर्चा के नेताओं की उपस्थिति में मृतक के आश्रित उत्तम कुमार हांड़ी को प्रोविजनल योगदान दिलाया गया। कंपनी अस्पताल से मेडिकल फिटनेस प्राप्त करने के बाद 24 फरवरी से उनकी हाजिरी बननी शुरू हो जाएगी।
यह निर्णय बेड़ा कोलियरी कार्यालय में लिखित एग्रीमेंट के माध्यम से लिया गया। समझौते में प्रबंधन की ओर से परियोजना पदाधिकारी डी.के. सिंह, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक ए. पांडे, क्षेत्रीय प्रबंधक मनोरंजन कुमार सिंह, कोलियरी कार्मिक प्रबंधक प्रतीक झा एवं धर्मेंद्र कुमार सिंह शामिल थे।
वहीं यूनियन की ओर से बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के केंद्रीय सचिव आनंदमय पाल, शाखा सचिव पतित पावन माझी, आनंद लाल महतो, शाखा अध्यक्ष लीला चौहान, राम बदन राम, आनंद कोड़ा, उपाध्यक्ष अंजन बोराट, प्रभास पाल, नरेश रजक समेत अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन से महेश कुमार तथा जनता मजदूर संघ से भारत सिंह, सरोज सिंह और एस.के. ज्योति भी उपस्थित थे।
बैठक में यह भी सहमति बनी कि नियमानुसार मृतक कर्मी के आश्रित को अन्य बकाया राशि का भुगतान भी शीघ्र किया जाएगा।




