बीसीसीएल के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी में रैयत विस्थापित मोर्चा 

Advertisements

बीसीसीएल के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी में रैयत विस्थापित मोर्चा

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : रैयत बिस्थापित मोर्चा आमटाल पंचायत एवं चाँदकुईयां पंचायत की बैठक मुर्गा लड़ाई ग्राउंड में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अगली बैठक से पहले पुनः मांग पत्र सौंपा जाएगा तथा उसके बाद बड़े आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।

बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष नयन महतो ने कहा कि बीसीसीएल के अधिकारी लगातार रैयतों के साथ सौतेला व्यवहार करते आ रहे हैं। मोर्चा द्वारा पूर्व में दिए गए मांग पत्र पर बीसीसीएल अधिकारियों की ओर से न तो सकारात्मक वार्ता की गई और न ही किसी प्रकार की ठोस पहल की गई है। उन्होंने कहा कि रैयतों की ली गई जमीन के संबंध में अब तक कोई वार्ता नहीं हुई और स्थानीय लोगों को 75 प्रतिशत रोजगार भी नहीं दिया गया है।

इसी को लेकर मोर्चा के सदस्यों ने निर्णय लिया कि सबसे पहले पत्र के माध्यम से बीसीसीएल अधिकारियों को सूचित किया जाएगा, इसके बाद आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

बैठक में घोलटू प्रमाणिक, रमेश रवानी, दिजन गोराई, राजेन्द्र महतो, विवेक प्रमाणिक, कार्तिक गोराई, सतीश चंद्र महतो, न्लाल, मानीक महतो, गणेश चन्द्रा, गोतम प्रमाणिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top