



बीसीकेयू के पूर्व क्षेत्रीय सचिव को दी श्रद्धांजलि

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद):लोदना कोलियरी प्रांगण में गुरुवार को बीसीकेयू के पूर्व क्षेत्रिय सचिव सुरेश पासवान की सातवीं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहां की जिस तरीके से सुरेश ने मजदूर विरोधी नीतियों को लागू करने नहीं दिया और उनके कार्यकाल में ठेकेदार और दलाल मनमानी नहीं कर पाते थे। उन्होंने जो संघर्ष का रास्ता दिखाए थे उसी रास्ते पर चलकर आंदोलन करना है और लड़ना है। यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद गुप्ता, सीटू जिला सचिव रामकृष्णा पासवान, क्षेत्रीय सचिव शिवकुमार सिंह, बिहारी लाल चौहान, मुनीलाल राम, जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के भोला यादव, नागरिकता मंच के संयोजक नागेश्वर पासवान, राजाराम भुईयां, अशोक रजक, रोमन चटर्जी, सुरेश पासवान, धर्मेंद्र राय, कुंदन पासवान, सुरेंद्र पासवान, सलाउद्दीन अंसारी, वरुण कुमार पासवान, गौतम कुमार पासवान आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा सचिव सुरेश पासवान ने किया।
