Advertisements




बीएमएस ने विधायक राज को किया सम्मानित

डीजे न्यूज, धनबाद: अखिल भारतीय कंस्ट्रक्शन मज़दूर महासंघ (भारतीय मजदूर संघ औद्योगिक इकाई) पूर्वी क्षेत्र की बैठक रविवार को विश्वकर्मा भवन पुलिस लाइन में हुई।
इस अवसर पर धनबाद विधायक राज सिन्हा को उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित किए जाने पर बीएमएस के पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
मौके पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री धर्मदास शुक्ला, अखिल भारतीय खदान संघ मंत्री केके सिंह, झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माधव, उमेश सिंह, महामंत्री डीसीकेएस धर्मजीत चौधरी, जिला मंत्री बृजलाल पासवान, सुशील सिंह आदि थे।
विधायक राज ने सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि श्रमिकों, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों और हितों की रक्षा तथा उनके कल्याण के लिए उनका समर्पण निरंतर जारी रहेगा।
