

बीडीओ से मिला मुखिया संघ का प्रतिनिधिमंडल
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद) : प्रखंड मुखिया संघ की बैठक मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में हुई। अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष गणेश महतो ने की। पंचायत भवनों की साफ सफाई एवं रंगरोगन के कार्य हेतु सरकार द्वारा आवंटित राशि से इस कार्य में होने वाली समस्या को लेकर चर्चा किया गया। मुखियाओं ने कहा कि पंचायत भवनों के रंगरोगन हेतु 90 हजार की राशि आवंटित की ग ई है। इसी राशि से पुटी सहित अन्य कार्य किया जाना है। इतनी कम राशि से भवनों का रंग रोगन का कार्य होना असंभव है। मुखियाओं के मानदेय का भुगतान नहीं होने पर भी चर्चा किया गया। संघ का प्रतिनिधिमंडल बीडीओ प्रभाष चंद्र दास से भेंट की और मामले से अवगत कराया। बीडीओ को मामले को वरीय अधिकारियों के संज्ञान में देने का आश्वासन दिया। मौके पर बड़ादाहा के मुखिया बीडी महतो, संजय गोराय, दिलीप महतो, राकेश मलिक, उत्तम चौबे, संजीत गोराय आदि थे।
