
बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में माँ की भूमिका अहम: मनोरमा देवी
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद) :
संकल्प एजुकेशन अंगारपथरा में मदर्स डे के अवसर पर रविवार को बच्चों के निर्माण में मां की भूमिका विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संकल्प एजुकेशन के प्रबंध निदेशक मनोरमा देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में मां की भूमिका अहम होती है। मां उनके सपनों को साकार करने के लिए अपने सारे सुखों का त्याग करती है। उनका एक ही सपना होता है, उनके बच्चे जीवन में सफल हो, सबसे अच्छे हो ,उन्हें कभी दुखों का सामना न करना पड़े। इसके बदले वह सारे कठिनाइयो को सहती है।
संकल्प एजुकेशन के निदेशक सहदेव महतो ने कहा कि मां ईश्वर का दूसरा रूप हैं जो हमें जन्म देने से मरण तक अलग-अलग रूपों में हमारे समक्ष आती रहती हैं एवं हमारी सेवा करती है। मां का ऋण हम चुका नहीं सकते फिर भी हमें हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि अपना कोई भी वचन मां को कष्ट ना दें। मौके पर संकल्प एजुकेशन के छात्र-छात्राएं, अभिभावक राजकुमार भैया, रिकी चरण शर्मा, रविकांत, राजकुमार दुबे, सावित्री देवी, विराट चरण शर्मा, रितु देवी, मालती देवी, सम्राट चरण शर्मा, राजेश गोप , खिरोद कुमार महतो, शैलेंद्र कुमार यादव, कुणाल कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।