बच्चों के बीच किया पाठ्य पुस्तक का वितरण

Advertisements

बच्चों के बीच किया पाठ्य पुस्तक का वितरण

डीजे न्यूज, धनबाद: उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहाजटांड़ में शनिवार को सत्र 2026-27 में अध्ययनरत बच्चों के बीच पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। पुस्तक राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई है। प्रभारी प्रधानाध्यापक मदन प्रसाद नायक ने कहा कि अभी कक्षा-चौथी से आठवीं तक की ही नई पुस्तकें आई हैं जिसे वितरित किया गया। पुस्तक सेट मिलने पर प्रिंस मुर्मू, आदर्श, लखन तुरी, यशोदा कुमारी, अनुश्री तुरी,विक्रम कुमार, पूर्णिमा कुमारी, नरेंद्र तुरी, आदि बच्चों ने खुशी जाहिर की। मौके पर  वि प्र स अध्यक्ष  पशुपति महतो, सहायक शिक्षिका सरोज बड़ा, सहायक अध्यापक राजकुमार यादव, संतोषी देवी ,पारू देवी,सुनीता देवी, पूजा देवी, नुनीबाला देवी आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top