Advertisements




बच्चों के बीच केक बांट मनाया जश्न

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): कर्माटांड़ स्थित बीसीसीएल कॉलोनी में नव वर्ष के मौके पर गुरुवार को बच्चों के बीच केक वितरण किया गया। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीराम गोराय ने बच्चों को केक प्रदान किया। कॉलोनी के लोगों ने इस कार्य का काफी सराहना किया। इस दौरान बच्चों में काफी हर्ष देखा गया।




