Advertisements

बारिश के कारण शुक्रवार को भी बंद रहेंगे रांची के सभी स्कूल
डीजे न्यूज, रांची : भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रांची जिले के कक्षा केजी से लेकर 12 तक के सभी स्कूल शुक्रवार 20 जुलाई को भी बंद रहेंगे। रांची के उपायुक्त ने गुरुवार को यह आदेश जारी किया है।
विदित हो कि बारिश की संभावना को देखते हुए इसके पूर्व गुरुवार 19 जुलाई को भी स्कूल बंद किया गया था। लगातार हो रही बारिश के कारण दूसरे दिन शुक्रवार को भी स्कूल बंद रहेंगे।