बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में धनबाद में जनाक्रोश प्रदर्शन

Advertisements

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में धनबाद में जनाक्रोश प्रदर्शन

डीजे न्यूज, धनबाद: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार के विरोध में धर्म जागरण समिति ने रविवार को जनाक्रोश प्रदर्शन किया। रणधीर वर्मा चौक पर धरना देकर बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर धार्मिक पहचान के आधार पर लगातार हमले, हत्याएं एवं हिंसा की घटनाओं पर चिंता जाहिर की।  वक्ताओं ने कहा कि
हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़, मूर्तियों का अपमान तथा धार्मिक स्थलों पर हमले अत्यंत निंदनीय है। भय और असुरक्षा के माहौल के कारण अनेक हिंदू परिवार बांग्लादेश छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं l हिंदुओं की संपत्तियों -घर, दुकान एवं जमीन पर अवैध कब्जे की घटनाएं लगातार बढ़ रही है l दुर्गा पूजा जैसे पवित्र हिंदू पर्वों के दौरान हिंसा एवं उपद्रव की घटनाएं विशेष रूप से चिंता का विषय है । प्रशासन द्वारा त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई न होने से अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं l
वक्ताओं ने बांग्लादेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि हिंदू अल्पसंख्यकों की जान -माल -सम्मान एवं संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो l
समिति ने भारत सरकार एवं अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया  की  इस विषय पर संज्ञान लेते हुए प्रभावी कूटनीतिक एवं मानवाधिकार स्तर पर हस्तक्षेप करें l

पुतला जलाया

कार्यक्रम के दौरान इस्लामी आतंकवाद एवं बांग्लादेश के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया गया l धनबाद उपायुक्त के माध्यम से महामहिमा राष्ट्रपति एवं झारखंड के राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौपा गया।
कार्यक्रम के अंत में वंदे मातरम का गायन किया गया l

इस अवसर पर सांसद ढुलू महतो, पूर्व सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा, तारा देवी, अपर्णा सेनगुप्ता, संजीव अग्रवाल, श्रवण राय, मिल्टन पार्थसारथी, जयप्रकाश नारायण सिंह, घनश्याम ग्रोवर, निताई रजवार, बलदेव महतो, रूपेश सिन्हा, अरुण राय, पंकज सिंह, अरविंद शर्मा, शकुंतला मिश्रा, प्रमोद कुमार झा, केशव हरोदिया, नित्यानंद पांडे, कमलेश सिंह, संजय तिवारी, चंद्रशेखर अग्रवाल, आलोक सिन्हा, राजकुमार अग्रवाल, हरीश जोशी, अजय तिवारी, गायत्री परिवार, इस्कॉन, विद्या भारती,आरोग्य भारती, भारतीय मजदूर संघ, क्रीड़ा भारती, लायंस क्लब, जीवन बीमा अभिकर्ता संघ, नारी उत्थान संकल्प समिति, शेखर सिंह, महिला समन्वय धनबाद, शक्ति समर्पण, विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी, तरुण हिंदू, बीरु आनंद सिंह, सत्येंद्र मिश्रा, नंदा सिंह, रमा सिन्हा, नितिन भट्ट, मानस प्रशून, विक्रम हिमालय, डॉक्टर एनएम दास, अशोक चौरसिया, आलोक सिन्हा, संजय झा, विजय शर्मा, प्रेम प्रकाश उपाध्याय, नीरज निखिल सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top