बांग्ला, संथाली एवं हिंदी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

Advertisements

बांग्ला, संथाली एवं हिंदी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद):पीएम श्री आदर्श मध्य विद्यालय, राजगंज में सेलिब्रेशन ऑफ कल्चरल, अकादमिक, स्पोर्ट्स एवं एनुअल डे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टुंडी विधानसभा क्षेत्र के विधायक  मथुरा प्रसाद महतो थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजगंज थाना प्रभारी अलीशा अग्रवाल, पंचायत की मुखिया वंदना बारुई तथा विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र, आईबी के डीआईजी एवं राष्ट्रपति पदक विजेता सुधीर चंद्र दास उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विद्यालय प्रभारी रामानंद पासवान ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास में सहयोग के लिए ग्रामवासियों, शिक्षकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक सह कवि राकेश कुमार ने किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा बांग्ला, संथाली एवं हिंदी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों को सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से सुधीर चंद्र दास, नवीन प्रकाश टुडू, श्रीनिवास माहथा, नीतू चौरसिया सहित अन्य शामिल थे।
विद्यालय में अब तक सेवा दे चुके सभी पूर्व शिक्षकों के साथ-साथ वर्तमान शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। वहीं शैक्षणिक सत्र के दौरान शिक्षा, उपस्थिति, अनुशासन एवं ईको क्लब में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने इस सफल आयोजन की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को बधाई दी। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
इस आयोजन को सफल बनाने में श्रीनिवास माहथा, नागेश्वर प्रजापति, सुबोध कुमार, अफाजुद्दीन अंसारी, कार्तिक महतो, शहीद अंसारी, पूनम श्रीवास्तव, दीपिका, प्रतिमा, नीतू चौरसिया, अध्यक्षा प्रियंका देवी, संयोजिका आरती कुमारी तथा विशेष सहयोग में पवन पांडेय के साथ विद्यालय की बाल संसद के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top