
बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने दिशोम गुरु को श्रद्धासुमन अर्पित की, वक्ताओं ने कहा
बांग्ला भाषा के लिए लड़ने वाले एक महान योद्धा को खो दिए
डीजे न्यूज, धनबाद:
झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति के तत्वावधान में मंगलवार को शोकसभा का आयोजन कर झारखंड आंदोलन के नायक पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की ग ई।
वक्ताओं ने कहा कि दिशोम गुरु का निधन झारखंडवासियों के लिए एक बहुत बड़ा क्षति है। वह एक महान सामाजिक नेता थे, जिन्होंने अपने जीवन को देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। उनका जीवन संघर्ष से लेकर समाज सेवा तक एक मिसाल था। दिशोम गुरु बांग्ला भाषा को दिल से चाहते थे। 2023 में तत्कालीन रेल मंत्री और मुख्यमंत्री झारखंड को पत्र देकर सभी स्टेशनों के नाम हिंदी के साथ-साथ बांग्ला भाषा में लिखने का अनुरोध किया था। हम लोग बांग्ला भाषा के लिए लड़ने वाले एक महान योद्धा को खो दिए। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में समिति के भवानी बंदोपाध्याय, सुजीत रंजन मुखर्जी, पार्थ सारथी दत्ता, अशोक कुमार पाल, शिबू चक्रवर्ती, गोविन्दो ठाकुर, प्रणव डे, श्यामल रॉय, शैलेन्द्र नाथ दत्ता, तरुण गोस्वामी आदि शामिल हैं।