Advertisements

बांग्ला भाषा के विकास के लिए एकजुट होने का आह्वान
डीजे न्यूज, बलियापुर (धनबाद) :
बिरसिंहपुर गांव में शनिवार को झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की बैठक दिलीप कुमार रजक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरकारी स्कूलों में बांग्ला भाषा की पढ़ाई शुरू कराने तथा बांग्ला भाषा के विकास हेतु आंदोलन तेज करने पर विचार किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने बांग्ला भाषा के विकास के लिए एकजुट होने पर बल दिया। बैठक में बेंगू ठाकुर, सुबोध महतो, लखीराम महतो, आशा देवी, पूनम देवी, माधुरी देवी, सुमित्रा देवी, अनीता देवी, मंजू देवी आदि थे।