बंदियों के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर मंडल कारा का किया निरीक्षण

Advertisements

बंदियों के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर मंडल कारा का किया निरीक्षण

डीजे न्यूज, गिरिडीह : झालसा रांची के निर्देशानुसार बोर्ड ऑफ विजिटर्स एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह की संयुक्त टीम द्वारा मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने यह सुनिश्चित किया कि कारागार में किसी भी बंदी के साथ जातिगत भेदभाव न हो तथा कोई भी बंदी दूसरे को डराने-धमकाने या प्रताड़ित न करे। टीम ने जेल परिसर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर बंदियों से स्वास्थ्य सुविधा, उपचार व्यवस्था, पेयजल, भोजन, नाश्ता एवं मुकदमों में पैरवी हेतु अधिवक्ता की उपलब्धता से संबंधित जानकारी ली।

कारा अस्पताल में भर्ती बीमार बंदियों के इलाज की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से अस्वस्थ बंदियों को उच्च स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया जाए, ताकि उन्हें समुचित उपचार मिल सके।

संयुक्त टीम ने कारा प्रशासन को बंदियों के अधिकारों की रक्षा, पारदर्शिता एवं मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top