
बंदगांव झामुमो प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन, सुनील लागुरी बने सचिव
डीजे न्यूज, बंदगांव, चक्रधरपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संगठन विस्तार की प्रक्रिया के तहत बंदगांव प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया। झामुमो जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में कमेटी के पुनर्गठन की घोषणा की, जिसके तहत बंदगांव प्रखंड कमेटी का भी नया स्वरूप तय किया गया।
नवगठित कमेटी के प्रमुख पदाधिकारी
अध्यक्ष: लखन हेम्ब्रम
उपाध्यक्ष: शंकर नायक, शिवशंकर महतो, दुम्बी सुरीन
सचिव: सुनील लागुरी
संगठन सचिव: भीमसेन केराई
संयुक्त सचिव: श्रीमती रजनी पुष्पा हेम्ब्रम, सुनील बोदरा, विल्सन सोय
कार्यकारिणी सदस्य : मनोज डांगिल, श्री गोप, पहलवान महतो, बाबूराम बानरा, विनोद लोहार, दुखन सरदार, सुलेमान बोदरा, गोपाल मुण्डा, विकास मुंडू, आदम पुरती, लादु हस्सा
सचिव सुनील लागुरी ने विकास और संगठन विस्तार पर दिया जोर
पदभार ग्रहण करने के बाद प्रखंड सचिव सुनील लागुरी ने कहा कि विधायक सह झामुमो जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव ने जिस उम्मीद से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वे पूरी निष्ठा से उसे निभाएंगे। उन्होंने कहा, “मैं झामुमो पार्टी को और मजबूत करूंगा और नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करूंगा।”
साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि झारखंड सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा और बंदगांव प्रखंड का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
कमेटी के पुनर्गठन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। झामुमो समर्थकों ने इसे संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।