Advertisements


बंद आवास को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी समेत लाखों की आभूषण पर हाथ साफ किया
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): बरोरा थाना क्षेत्र के हरिणा निवासी जिन्दा सिंह के बंद आवास का ताला तोड़कर चोरो ने 90 हजार नगदी सहित लगभग तीस लाख की जेवरात पर हाथ साफ कर दिया हैं। घटना के समय गृहस्वामी अपने परिजनों के साथ रांची ग ए थे। शुक्रवार शाम रांची से वापस लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। भुक्तभोगी की सूचना पर पुलिस पहुंची और तहकीकात किया। भुक्तभोगी जिन्दा ने बताया कि यहां लौटने पर ताला टुटा पाया। घर के अंदर चार कमरों के दरवाजे का भी ताला टूटा हुआ था। सभी आलमारी का लॉकर तोड़कर चोरो ने सोने व चांदी के आभूषण ही ले गए । पुलिस को मौखिक सूचना दी है, शनिवार को लिखित शिकायत देंगे।
