



बालक व बालिका वॉलीबॉल खिलाड़ी हुए सम्मानित

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद जिला वालीबाल संघ के तत्वावधान में वालीबॉल कोचिंग सेंटर स्टेडियम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संघ के अध्यक्ष एसएम हाशमी ने स्टेट सब जूनियर वॉलीबॉल में उपविजेता बने धनबाद बालिका वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ियों को मोमेंटो एवं स्टेट लेवल्स सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। वही संघ के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद कपूर ने स्टेट्स सब जूनियर वॉलीबॉल में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले धनबाद बालक टीम के खिलाड़ियों को मोमेंटो एवं स्टेट लेवल सर्टिफिकेट से सम्मानित किया। मंच का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन महासचिव सूरज प्रकाश लाल ने किया। सम्मानित होने वाले बालिका टीम के खिलाड़ी दीप्ति कुमारी, रितिका कुमारी, तनुश्री कुमारी, कृष्णी पाठक, आरूषा शाहिद, साइम प्रवीण, अनुष्का कुमारी, कुमारी अर्पिता, श्रद्धा सुमन, टीम के प्रशिक्षक खुशबत प्रवीण हैं। बालकों में आशीष कुमार, रोहित मित्तल, रोहित कुमार, दीपक कुमार, आदर्श पाराशर, प्रियांशु कुमार, सौरभ सिंह, समीर कुमार महतो , प्रेम कुमार, गौरव कुमार, टीम के मुख्य प्रशिक्षक कन्हैया कुमार , सहायक प्रशिक्षक मोहम्मद यश खान हैं।
मौके पर एसएम हाशमी, प्रमोद कपूर , जितेन कुमार, सूरज प्रकाश लाल, कविता सिंह, नीतू सिंह, कविता कुमारी, मोहम्मद शाहिद अंसारी, अब्दुल रहमान, नीरज कुमार, नीतीश कुमार, सूरज कुमार, सुमन कुमार, प्रशांत बनर्जी, कृष्ण कुमार, साहिल यादव उपस्थित थे।




