बैंक ऑफ इंडिया ने एसएनएमएमसीएच  को दिया उन्नत आर्थोपेडिक ओटी टेबल

Advertisements

बैंक ऑफ इंडिया ने एसएनएमएमसीएच  को दिया उन्नत आर्थोपेडिक ओटी टेबल

डीजे न्यूज, धनबाद: बैंक ऑफ इंडिया धनबाद ज़ोन ने सीएसआर पहल के तहत शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को एक उन्नत आर्थोपेडिक ओटी टेबल प्रदान किया। यह टेबल फ्रैक्चर एवं हड्डी संबंधी सर्जरी को अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाएगी।
डॉ. दिनेश कुमार गिंदोरिया के निर्देशन में स्थापित इस उपकरण का उद्घाटन 18 मार्च को किया गया। इस अवसर पर डॉ. विजय प्रताप सिन्हा सहित बैंक के आंचलिक प्रबंधक  दिनेश प्रसाद, अभ्रतनु चंद,  के.पी. सिंह छाबरा एवं  बी.पी. सिंह उपस्थित रहे। दिनेश प्रसाद ने इसे बैंक की सामाजिक प्रतिबद्धता बताया, वहीं डॉ. गिंदोरिया ने कहा कि इससे मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा। बैंक ऑफ इंडिया देशभर में 5000 से अधिक शाखाओं के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा व सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान दे रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top