Advertisements





बाइक की चपेट में आकर महिला जख्मी
डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): राजगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर शिवा पेट्रोल पंप के समीप सोमवार शाम तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से पूजा देवी (20 वर्ष) जख्मी हो गई। जख्मी को इलाज के लिए धनबाद भेज दिया गया है। जख्मी महिला अपने पति मुकेश किस्कू और चार वर्षीय बच्चा के साथ सड़क पार कर रही थी। इसी क्रम में तोपचाची की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में महिला आ गई।



