Advertisements

बाहा बोंगा महोत्सव में मांदर की थाप पर झूमते रहे लोग
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद) : क्षेत्र के रघुनाथपुर स्थित आदिवासी टोला में मंगलवार को बाहा बोंगा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर संथाल समाज के लोगों ने गांव के जाहिर थान में पारंपरिक विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के पश्चात सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें गांव की महिला पुरुषों ने भाग लिया। लोग मांदर की थाप पर नाचते गाते रहे।