बाघमारा प्रखंड प्रमुख ने शहीद शक्ति की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Advertisements

बाघमारा प्रखंड प्रमुख ने शहीद शक्ति की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
डीजे न्यूज, तेतुलमारी, धनबाद:
पहाड़पुर जाने के क्रम में बाघमारा प्रखंड प्रमुख गीता देवी, उप प्रमुख बिनोद कुमार सिंह तथा बैजनाथ महतो मंगलवार को तेतुलमारी में रूके। यहां शक्ति चौक पर स्थापित शहीद शक्तिनाथ महतो के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक समिति के द्वारा उनका स्वागत किया गया। समिति के सचिव शिव प्रसाद महतो, गौतम कुमार महतो, दिनेश महतो, देवेन्द्र राणा, विमल कुमार महतो, पंसस अमृत रवानी, बड़ा बाबू, बैजनाथ महतो , प्रेम चन्द महतो, किष्टो बाउरी, नयन रवानी सहित स्मारक समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top