Advertisements

बाघमारा प्रखंड में सदस्यता अभियान का शुभारंभ
डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद : झामुमो ने बाघमारा प्रखंड में सदस्यता अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को किया। लिलोरी मंदिर परिसर स्थित निरंजन महतो धर्मशाला में बाघमारा प्रभारी नकुल महतो एवं मनोज रवानी की देखरेख मे सदस्य बनाया गया।
इस दौरान बाघमारा संयोजक मंडली के सदस्य रतिलाल टुडू, रंजीत महतो, धीरेन रवानी, प्रेमा पांडेय, अर्जुन भुइयां, प्रदीप कुमार वर्मा, मुकेश गुप्ता, बिरजू सोरेन, शहजाद अंसारी, दिलीप कुमार हेंब्रम, सज्जाद अंसारी, रौनक सिन्हा, मनोज कुमार मरांडी, सागर भुइयां, महावीर हांसदा, विक्की मालाकार , अमृत त्रिगुणाइत उपस्थित थे।