
बाघमारा प्रखंड झामुमो ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को किया याद,
स्वाभिमान, संस्कृति और अस्मिता के रक्षक थे दिशोम गुरु: रतिलाल टुडू
डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद:
झामुमो बाघमारा प्रखंड समिति के तत्वावधान में गुरुवार को जमुआ पंचायत भवन में झारखंड आंदोलन के जनक, झामुमो के संस्थापक संरक्षक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि सह शोक सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता धीरेन रवानी ने की।
मोर्चा के वरीय नेता रतिलाल टूडू ने कहा की गुरुजी का संपूर्ण जीवन सत्य, संघर्ष और समर्पण में बीता है। उन्होंने हमेशा झारखंड के स्वाभिमान, संस्कृति और अस्मिता की रक्षा की। वे राजनीति के नहीं, विचारधारा के प्रतीक थे। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर उनके अधूरे सपनों को साकार करना है।
कार्यक्रम में मुखिया अर्जुन भुइयां, राजेन्द्र प्रसाद राजा, मनसाराम मुर्मू , संजय रजवार, पूर्व मुखिया सुरेश महतो, शहजाद अन्सारी, रितिक सिंह, पंकज दिनकर, प्रवीण लाला, राजेश यादव, जगदीश कर्मकार, सुरेश दास, राजा अकरम, बैजनाथ रवानी, किस्मत भुइयां, मन्तोष कर्मकार आदि शामिल थे।