बाघमारा में हिंदू सम्मेलन का आयोजन राम न मिलेंगे हनुमान के बिना,,,भजन पर झूमे श्रोता

Advertisements

बाघमारा में हिंदू सम्मेलन का आयोजन

राम न मिलेंगे हनुमान के बिना,,,भजन पर झूमे श्रोता

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
सकल हिंदू समाज की ओर से बाघमारा ठाकुरबाड़ी परिसर में शनिवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अशोक चंद्र मिश्रा ने की।  शुरुआत भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर की गई। सामूहिक हनुमान चालिसा पाठ से इलाके का माहौल भक्तिमय हो उठा। बाघमारा भजन मंडली के गायक अमर द्वारा जय श्री राम भजन के साथ संगीतमय कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। इसके बाद लाले रंग सिन्दूरवा लाले रंग चुनरिया, शेरावाली मइया, राम न मिलेंगे हनुमान के बिना, जगत के पालहार प्रभु श्रीराम सहित एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। आयोजन को सफल बनाने में विजय शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, सत्यनारायण पांडेय, महेश सिन्हा, सीताराम चौधरी, डा अमरनाथ सिंह, अरुण वर्णवाल, शंकर साव, मनोज ठक्कर, राजेश गुप्ता, अनंत गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, विक्की गुप्ता की अहम योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top