



बाघमारा में बसंती दुर्गापूजा की धूम, वेद मंत्रोच्चार से गूंजा इलाका
महाअष्टमी पूजन को जुटी श्रद्धालुओं की भीड़
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बाघमारा पंचायत के कुंवरडीह में बसंती दुर्गा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वेद मंत्रोच्चार और मां दुर्गा की गीतों से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा है। गुरुवार को महाअष्टमी के मौके पर देवी दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन एवं पूजा अर्चना करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा अर्चना हेतु दिन भर श्रद्धालुओं का मंदिर में आना-जाना जारी रहा। पुजारी पूर्ण बनर्जी द्वारा पूजनोत्सव को संपन्न कराया जा रहा है। प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी, पंचायत समिति सदस्य संतोष कुमार महतो, सपन कुमार महतो समेत काफी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे और मां के दरबार में माथा टेक सुख, शांति की कामना की। पूजनोत्सव को संपन्न कराने के लिए पूजा कमेटी के सदस्य काफी सक्रिय हैं।



