बाघमारा में भाकपा-माले की विधानसभा स्तरीय बैठक कल

Advertisements

बाघमारा में भाकपा-माले की विधानसभा स्तरीय बैठक कल

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बाघमारा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, संगठन विस्तार और सदस्यता नवीकरण अभियान को लेकर भाकपा-माले की बैठक 7 अप्रैल को नवागढ़ स्थित हरेन्द्र टॉकीज हॉल में आयोजित की जाएगी। बैठक में बाघमारा प्रखंड माले कमिटी के पदाधिकारी, जिला कमिटी के सदस्य तथा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शाखा और पंचायत कमिटी के सदस्य उपस्थित रहेंगे।  बैठक में धनबाद लोकसभा प्रभारी कॉ. जनार्दन प्रसाद, पोलित ब्यूरो सदस्य कॉ. हलधर महतो तथा शेख रहीम उपस्थित रहेंगे। बैठक के दौरान सदस्यता नवीकरण अभियान की समीक्षा, प्रखंड क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा तथा आगामी आंदोलन और संगठनात्मक रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top