बाबूलाल ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात 

Advertisements

बाबूलाल ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात 

डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रविवार को पीरटांड़ के कठवारा में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए।

भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ सुना मन की बात

इस दौरान उन्होंने एलईडी के माध्यम से मन की बात कार्यक्रम को भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ सुना। यह कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्र के समीप आयोजित किया गया था।

मन की बात कार्यक्रम से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया। इस दौरान पीरटांड के विभिन्न पंचायतों से नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, प्रदेश कार्यसमिति चुन्नूकान्त, इंजीनियर विनय सिंह, मनोज साहू, नवीन सिंह, शरद भक्त, सिकंदर हेम्ब्रम, अजय सिंह, पंचम सिंह, संतोष राणा, सुभाष कुमार, भोला वर्मा, कुमार वर्मा, पप्पू तिवारी, शंकर सिंह, उदय तिवारी, राहुल दुबे, जीतन तिवारी, मिहिर तिवारी, मिथलेश तिवारी आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top